धनौरा: जिला पंचायत सदस्य पर जमीन पर कब्जा करने का आरोप, पीड़ित परिवार ने गजरौला में क्षेत्रीय विधायक राजीव तरारा से की मुलाकात
गजरौला। धनौरा ब्लाॅक के सुल्तानपुर मजरा (वाजिदपुर) गांव के ग्रामीण परिवार ने विधायक राजीव तरारा को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपकर कहा कि एक जिला पंचायत सदस्य अपने साथियों सहित उनकी भूमि पर कब्जा करना चाहता है। जब उसका विरोध् किया तो महिला का हाथ भी तोड़ दिया। ग्रामीण परिवार ने विधायक से मदद की गुहार लगाई। रामवीर सिंह पुत्र अंतराम सिंह द्वारा सौंपा।