धनौरा: उत्तराखंड में भारी बारिश के बाद गजरौला में उफान पर आई तिगरी गंगा, पुरोहितों की झोपड़ियां डूबी
पहाड़ी इलाकों में हो रही मूसलाधार बारिश के बाद अमरोहा में गंगा नदी उफान पर आ गई है। तिगरी में घाट किनारे रखी पुरोहितों की झोपड़ियों डूब गई है। पानी घाट की ओर तेजी से बढ़ रहा है। जलस्तर बढ़ने से गंगा किनारे रहने वाले लोगों की धड़कने भी बढ़ने लगी है। क्योंकि हर साल खादर इलाके के 50 से ज्यादा गांव बाढ़ की चपेट में आते है।