हरलाखी: उमगांव में रविवार को हरलाखी प्रखंड जदयू कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित
बेनीपट्टी अनुमंडल के हरलाखी प्रखंड जदयू की बैठक रविवार को दिन के दो बजे से दिन दयाल प्लस टू हाईस्कूल उमगांव में हुई। बैठक में हरलाखी विधानसभा प्रभारी विजय विकास ने संगठनात्मक विषय और चुनाव पर महत्त्वपूर्ण चर्चा की। बैठक प्रखण्ड जद यू अध्यक्ष सह अधिवक्ता प्रमोद गुप्ता की अध्यक्षता आयोजित की गई। जिसमे पार्टी के संगठन और अधिक मजबूत और प्रभावी बनाने पर बल दिया।