ढीमरखेड़ा: ढीमरखेड़ा में ओलावृष्टि से किसानों की बढ़ी चिंता
कटनी जिले की ढीमरखेड़ा तहसील में मौसम का मिजाज लगातार बिगड़ा हुआ है। बीते एक सप्ताह से तेज हवा, बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। शनिवार शाम एक बार फिर मौसम ने करवट ली और कई गांवों में चने के आकार के ओले गिरे। ढीमरखेड़ा तहसील के ग्राम इटोली सहित आसपास के गांवों में कल शनिवार शाम करीब 6 बजे तेज हवा और बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई