फिरोज़ाबाद: उत्तम नगर सेलई इलाके में गाली गलौज का विरोध करने पर शख्स ने साथियों के साथ मिलकर घर में घुसकर तीन लोगों को पीटा
फ़िरोज़ाबाद के थाना रामगढ क्षेत्र के उत्तम नगर सेलई इलाके में पडोसी छोटू ने अपने साथियो के साथ मिलकर पडोसी आकाश उसकी माँ और भाई को घर में घुसकर लात घुसो से मारपीट कर दी। जिससे परिवार के तीन लोग घायल हुये है। घटना के पीछे गाली गलौज का विरोध करना बताया जा रहा है। मोके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज और मेडिकल के लिए जिला अस्पताल में भेज दिया है।