फिरोज़ाबाद: थाना रसूलपुर क्षेत्र मोडा कनेटा रोड भाजपा कार्यालय के सामने डिवाइडर से टकरायी बाइक, सवार युवक गंभीर घायल
थाना रसूलपुर क्षेत्र मोडा कनेटा रोड भाजपा कार्यालय के सामने एक तेज रफ्तार बाइक सवार युवक की बाइक डिवाइडर से टकरा गयी। जिससे वह गंभीर घायल हो गया। सूचना पर पहुंची 108 एम्बुलेंस आनन-फानन में उसे उपचार को जिला अस्पताल लेकर आयी। जहां सरकारी ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। घायल शराब के नशे में प्रतीत हो रहा था। ईएमटी 108 ने घटना को लेकर जानकारी दी।