फिरोज़ाबाद: थाना एका क्षेत्र गांव पैढ़त में मंदबुद्धि युवती विद्युत पोल पर चढ़ी, ग्यारह हजार लाइन को छूने पर गंभीर झुलसी
थाना एका क्षेत्र गांव पैढ़त निवासी 22 वर्षीय आरती मंदबुद्धि है। परिजनों के अनुसार शुक्रवार की शाम वह गांव में स्थित विद्युत ट्रांसफार्मर के माध्यम से 11 हजार लाइन के पोल पर चढ़ गयी और तार को छू लिया। जिससे अचानक लगे करंट से चेहरे के पास काफी झुलस गयी। आनन-फानन में 108 एम्बुलेंस के माध्यम से तत्काल उपचार को जिला अस्पताल लाया गया।