आंवला: आंवला के सिरौली में पुरानी रंजिश के चलते युवक पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला, केस दर्ज, जांच शुरू
आंवला तहसील के सिरौली थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर जानलेवा हमला हुआ। उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई। शनिवार सुबह दस बजे दी जानकारी में बताया कि पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।