महेश्वर: खरगोन के सोमाखेड़ी में ड्रोन से अवैध शराब के ठिकाने खोजे, 16 लाख की शराब नष्ट, 8 गिरफ्तार
खरगोन जिले के महेश्वर में अवैध शराब के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की गई है। सोमाखेड़ी और आसपास के इलाकों में बुधवार सुबह ड्रोन कैमरों की मदद से सर्च ऑपरेशन चलाया गया। इस दौरान शराब माफिया के कई गुप्त ठिकानों का पता चला। संयुक्त टीम ने 320 लीटर कच्ची हाथभट्टी शराब जब्त की और