शिवपुरी नगर: मानस भवन में ज्योतिरादित्य सिंधिया के जन निवारण शिविर में युवक ने खुद पर पेट्रोल डाला, अधिकारियों के फूले हाथ-पैर
शिवपुरी में शनिवार को गांधी पार्क मानस भवन में जन समस्या निवारण कार्यक्रम आयोजित किया गया था। केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया कार्यक्रम में लोगों से भीड़ में जाकर उनके आवेदन ले रहे थे। तभी भूपेन्द्र गुप्ता नाम के युवक ने कार्यक्रम स्थल पर ही खुद पर पेट्रोल डालकर आत्मदाह करने की कोशिश की। युवक पीएम आवास व शिक्षक की नौकरी मांगने के लिया आया हुआ था।