शाहजहांपुर: रोजा क्षेत्र के बाजारों में त्योहारों को लेकर पुलिस ने की पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
शाहजहांपुर। दीपावली एवं आगामी त्योहारों के मद्देनजर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्कता बढ़ा दी है। शनिवार को पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी सदर ने थाना रोजा क्षेत्र के प्रमुख बाजारों में पुलिस बल के साथ पैदल गश्त की। इस दौरान उन्होंने बाजारों के विभिन्न स्थानों का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था का जायजा लिया।