फतुहा: फतुहा औद्योगिक क्षेत्र में नकली टाटा नमक बनाने का भंडाफोड़, लाखों का माल जब्त
Fatwah, Patna | Aug 13, 2025 फतुहा औद्योगिक क्षेत्र में नकली टाटा नमक बनाने बाली कंपनी का भंडाफोड़ कर लाखों का माल जब्त किया है। इस गोरख धंधे का मास्टर माइंड गोदाम मालिक अगम कुआं मीना बाजार पटना निवासी संजय कुमार फरार हो गया है। टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड द्वारा अधिकृत अनुसंधान इन्वेस्टिगेशन सिक्योरिटी प्राइवेट लिमिटेड की टीम ने फतुहा पुलिस की मदद से कार्रवाई कर भंडाफोड़ किया है।