फतुहा: फतुहा पुलिस ने महारानी चौक के पास 30 लीटर देसी शराब और एक बाइक की जब्त
Fatwah, Patna | Aug 11, 2025 फतुहा पुलिस ने महारानी चौक के पास से 30 लीटर देसी शराब के साथ एक बाइक को जब्त किया है। पुलिस को देखकर बाइक पर सवार धंधेवाज बाइक छोड़कर भागने में सफल हो गया है। बताया जाता है कि वह शराब को बाइक पर लोड कर सोनारु की तरफ आ रहा था तभी पुलिस ने पीछा कर शराब को महारानी चौक के पास जब्त कर लिया है। थानाध्यक्ष रूपक कुमार अंबुज ने बताया कि धंधेबाज की पहचान कर ली गई है।