कोतमा: कोतमा में आयकर विभाग की टीम पहुंची, जांच जारी
Kotma, Anuppur | Aug 19, 2026 धोखाधड़ी मामले में गिरफ्तार खनिज एवं इस्पात कारोबारी महेंद्र गोयनका के कोतमा कनेक्शन को लेकर आयकर विभाग की टीम बुधवार 1 बजे कोतमा पहुंची। टीम ने महेंद्र गोयनका के छोटे भाई के कोतमा स्थित घर और दुकानों पर काम करने वाले चार कर्मचारियों को उनके घरों से पूछताछ के लिए अपने साथ लेकर बीआरसी कार्यालय में उनसे पूछताछ कर रही है।