जौनपुर: एसपी ने शुक्रवार को परेड की ली सलामी, पुलिस लाइन और यूपी-112 वाहनों का किया निरीक्षण
पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने शुक्रवार की सुबह करीब 9 बजे रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित साप्ताहिक परेड की सलामी लेकर परेड का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुलिसकर्मियों के टर्नआउट और अनुशासन का जायजा लिया। उन्होंने जवानों को वर्दी स्वच्छ एवं व्यवस्थित रखने के साथ नियमित व्यायाम और ड्रिल के माध्यम से शारीरिक व मानसिक रूप से चुस्त-दुरुस्त रहने के निर्देश