चन्द्रपुरा: नर्रा में सिंदूर खेला के साथ मां दुर्गा को दी भावभीनी विदाई
चंद्रपुरा प्रखंड के नर्रा स्थित नर्रा पहाड़ी दुर्गा मंदिर में बुधवार को विजयादशमी के अवसर पर सिंदूर खेला का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाओं ने मां दुर्गा को सिंदूर अर्पित कर एक-दूसरे को सिंदूर लगाया और सुख-समृद्धि की कामना की। पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल और मां दुर्गा के जयकारों से गूंज उठा। सिंदूर खेला के बाद श्रद्धालुओं ने नम आंखों से म