इंदौर: बाणगंगा थाने के पुलिस जवानों एक पार्टी के दौरान साथी बदमाश से हुआ विवाद पुलिस ने दर्ज किया मामला
Indore, Indore | May 7, 2024 दरसल विवाद की यह घटना तीन से चार दिन पुरानी है। बाणगंगा थाने मे पदस्थ पुलिसकर्मी सौरभ सिंह 15 वीं बटालियन के अपने मकान में साथी पुलिस कर्मी राहुल शर्मा और नीरज के साथ पार्टी मना रहे थे। इस पार्टी मे क्षेत्र का ही रहने वाला बदमाश कल्लू भी शामिल था। बताया जा रहा है कि राहुल शर्मा और कालू की पुरानी जान पहचान है। इसी कारण चारों एक जगह पर पार्टी में शामिल थे।