इंदौर: बाणगंगा पुलिस और क्राइम ब्रांच ने की कार्रवाई, प्रीमियम पैराडाइज बिल्डिंग से आठ लोगों को सट्टा चलाते हुए किया गिरफ्तार
Indore, Indore | May 7, 2024 इंदौर क्राइम ब्रांच पुलिस और बाणगंगा पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक बिल्डिंग से आठ लोगों को आईपीएल मैच पर सट्टा चलाते हुए गिरफ्तार किया है। जिसमें से 6 बड़वानी के रहने वाले हैं। वहीं आरोपियों के पास से पुलिस ने 34 मोबाइल, 3 लैपटॉप, 1 टैबलेट, 1 एलइडी टीवी और 90 हजार रुपए बरामद किए हैं। वहीं आरोपियों के पास से करोड़ों रुपयों का ट्रांजैक्शन भी मिला है।