इंदौर: पलासिया थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नवनीत टॉवर्स बिल्डिंग में आईपीएल का सट्टा चलाते दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
Indore, Indore | May 7, 2024 इंदौर की पलासिया पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए नवनीत टॉवर बिल्डिंग के फ्लैट से दो आरोपियों को आईपीएल का सट्टा संचालित करते हुए गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि दोनों ही आरोपी इंदौर शहर के नहीं है। जिसमें से एक जयपुर, तो दूसरा शिवपुरी का रहने वाला है। जिनके पास से कई कस्टमर के क्लाइंट आईडी और करोड़ों का हिसाब पुलिस ने बरामद किया है।