श्योपुर: पुलिस अधीक्षक ने जारी किया आदेश, 7 बीट में 6 घंटे तक सघन गश्ती करेंगे पुलिस जवान
पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र जैन द्वारा गुरूवार को शाम 5 बजे एक आदेश जारी करते हुए शहर की सुरक्षा को सात बीटों विभाजित किया गया है जहां दो-दो पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई हैं, जो शाम 6 बजे से रात्रि 12 बजे तक सख्ती से निगरानी रखेंगे एवं आमजनो की सुरक्षा की गारंटी होंगे।