श्योपुर: न्यायालय अपर कलेक्टर ने 510 बीघा भूमि को शासकीय घोषित करने का आदेश जारी किया
श्योपुर। न्यायालय अपर कलेक्टर द्वारा कूटरचित तरीके से तहसील कराहल के ग्राम कर्राई की 510 बीघा भूमि पर 18 व्यक्तियों के अवैध रूप से दर्ज नामों को विलोपित करने के संबंध में गुरूवार को शाम 4 बजे एक आदेश पारित करते हुए शासकीय घोषित किया गया है।