श्योपुर: शहर में नालों का सफाई अभियान शुरू, बारिश से पहले तैयारियों में जुटी नगर पालिका
श्योपुर। शहर में बारिश के पूर्व नालो में जमा गंदगी को साफ करने का अभियान नगर पालिका परिषद द्वारा गुरूवार को शाम 4 बजे शुरू कर दिया गया है, जिसके तहत शहर के सभी नालो में जेसीबी लगाकर जमा गंदगी, प्लास्टिक, पाॅलीथिन को हटाया जा रहा हैं। इस कार्य में स्वच्छता निरीक्षक सत्यभानु जाटव सहित नगर पालिका का अमला तैनात किया गया हैं जो लगातार कार्य की माॅनिटरिंग भी कर रह