श्योपुर: भाजपा कार्यालय पर आयोजित हुआ मातृशक्ति सम्मेलन, पूर्व विधायक ने कहा- राष्ट्रनिष्ठा और परोपकार की मूर्ति थी मां अहिल्या
श्योपुर। जिला भाजपा कार्यालय पर बुधवार को दोपहर 3 बजे भारतीय जनता पार्टी द्वारा मां अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती के उपलक्ष्य में मातृशक्ति सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व विधायक दुर्गालाल विजय मौजूद रहे वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष शशांक भूषण ने की।