श्योपुर: भोगिका तिराहे पर युवक को अज्ञात कार ने मारी टक्कर, घायल ज़िला अस्पताल में भर्ती
श्योपुर। जिले के श्योपुर-पाली हाइवे पर भोगिका तिराहे के पास एक युवक को अज्ञात कार ने बुधवार को शाम 5 बजे तेजी व लापरवाही से गाडी चलाते हुए टक्कर मार दी, जिसमें युवक बुरी तरह घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगो ने घायल को डायल 100 की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।