जहानाबाद: गुरुकुल हॉस्टल में मासूम की हत्या, घटनास्थल पर पहुंचे एसपी अपराजित लोहार, मेटल डिटेक्टर से जांच
जहानाबाद में 5 वर्षीय छात्र आशु कुमार की हत्या मामले में एसपी अपराजित लोहान ने हॉस्टल पहुंचकर जांच तेज कर दी है। एफएसएल टीम और मेटल डिटेक्टर से जांच की जा रही है। हॉस्टल संचालक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया, जबकि तीन लोगों से पूछताछ जारी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। घटना से आक्रोशित लोगों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए कार्रवाई की मांग की है।