*जिला कलक्टर ने शहीद आश्रित की वीरांगना को प्रदान किया पांच लाख की सहायता राशि का चेक*
*दुर्घटना से पीड़ित के आश्रित को भी प्रदान किया मुख्यमंत्री सहायता कोष से स्वीकृत एक लाख रुपये की राशि का चैक*
डीडवाना-कुचामन, 5 जून ।
जिला कलक्टर अवधेश मीना ने शुक्रवार को जिले के ग्राम कुराडा तहसील परबतसर के शहीद सूबेदार पूना राम की आश्रित वीरांगना श्रीमती कमला देवी को मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा स्वीकृत कारगिल पैकेज के तहत 5 लाख की सहायता राशि का चेक प्रदान किया।
वहीं जिले में सड़क दुर्घटनाओं से पीड़ित के आश्रितो को मुख्यमंत्री सहायता कोष से स्वीकृत एक लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि का चैक डीडवाना तहसील के सिंगरावट कलां निवासी श्रीमती पपू देवी को प्रदान किया गया।
अतिरिक्त जिला कलक्टर विकास मोहन भाटी ने बताया कि शहीद आश्रित एवं जिले में सड़क दुर्घटनाओं में हताहत (मृतक/ घायल) हुए पीड़ितों के आश्रितों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के प्रकरणों में जिला कलक्टर के निर्देशन में प्रस्ताव तैयार कर मुख्यमंत्री कार्यालय को भिजवाये गए थे। इसी क्रम में मुख्यमंत्री सहायता कोष से सहायता राशि स्वीकृत की गई है।