रंगरा थाना क्षेत्र में बहन से हुए विवाद के बाद गुस्से में एक युवती ने कीटनाशक दवा पी ली। मिली जानकारी के अनुसार झल्लूदास टोला निवासी अनिल मंडल की 19 वर्षीय पुत्री अंजली का घर में अपनी बहन से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद के बाद आक्रोशित होकर अंजली ने घर में रखा खेत में उपयोग होने वाला कीटनाशक पी लिया।