विजयनगर: बिजयनगर में चोरों के हौसले बुलंद, दिनदहाड़े मकान में चोरी, भागते समय महिला को मारी टक्कर
बिजयनगर शहर में बेखौफ चोरों ने दिनदहाड़े रविवार को दोपहर करीब 2 बजे एक मकान को निशाना बनाकर चोरी की सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया।भागते समय संदिग्ध ने उसे रोकने का प्रयास कर रही पीड़ित महिला को कार से टक्कर भी मार दी।पुलिस CCTV फुटेज खंगाल रही है और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।