इटाढ़ी: इटाढ़ी प्रखंड मुख्यालय में आयोजित जन संवाद शिविर में उमड़ी लोगों की भीड़, विभिन्न योजनाओं के लिए लिए गए आवेदन
Itarhi, Buxar | Jun 17, 2026 इटाढ़ी प्रखंड मुख्यालय परिसर में बीडीओ किरण कुमारी के नेतृत्व में दो दिवसीय जन संवाद शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन बीडीओ किरण कुमारी ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाना तथा उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान करना शिविर का मुख्य उद्देश्य है।