कुचायकोट: जलालपुर NH-27 चेकपोस्ट पर उत्पाद विभाग ने 22 लोगों को शराब के नशे में गिरफ्तार किया, न्यायिक हिरासत में भेजा
गोपालगंज जिला के कुचायकोट थाना क्षेत्र अंतर्गत NH27 जलालपुर चेकपोस्ट से जिला के उत्पाद विभाग ने 22 लोगों को शराब पीने के आरोप में गिरफ्तार किया है जिसकी जानकारी उत्पाद विभाग के द्वारा आज मंगलवार को शाम 6:30 बजे दी गई गिरफ्तार शराब के नशे में पकड़े गए सभी लोग उत्तर प्रदेश के तरफ से आ रहे थे और शराब के नशे में थे।