कुचायकोट: पुलिस ने सासामुसा दाहा नदी पुल के पास से एक स्कॉर्पियो सवार को करीब 184 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया
कुचायकोट थाने के पुलिस ने थाना क्षेत्र के सासामुसा दाहा नदी पुल के समीप से एक स्कार्पियो सवार व्यक्ति को करीब 184 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया है. जिसकी जानकारी कुचायकोट थाना अध्यक्ष दर्पण सुमन ने आज मंगलवार को शाम 6.30 बजे दी. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार शराब के साथ पकड़ा गया आरोपी जिला के जादोपुर थाना के रहने वाला नीतीश कुमार राम बताया जा रहा है।