आज दिनांक 21 नवंबर 2026 को माननीय प्रधानमंत्री भारत सरकार श्री नरेंद्र मोदी जी का शुभागमन बिहार के वैशाली जिला में हुआ।
इस अवसर पर बिहार के चतुर्दिक विकास हेतु कई मेगा परियोजनाओं का उद्घाटन/ शिलान्यास/ शुभारंभ माननीय प्रधानमंत्री जी के कर कमलों के द्वारा किया गया।
कार्यक्रम के दौरान कटिहार जिला के बरारी, फलका, कोढ़ा,कटिहार, आजमनगर प्रखंड मुख्यालय में प्रखंड -सह- अंचल कार्यालय हेतु नये भवनों के निर्माण कार्य का शुभारंभ एवं विद्युत विभाग के निर्माण कार्य का शुभारंभ को भी सम्मिलित किया गया । कार्यक्रम के दौरान 25 सितंबर 2025 से 25 सितंबर 2026 तक के प्रधानमंत्री आवास योजना से लाभान्वित दस लोगों(सांकेतिक रूप से) को पूर्ण आवास की चाबी भी सौंपी गई।
कार्यक्रम का लाइव प्रसारण अनुमानित 2:00 बजे अपराह्न से विकास भवन के सभागार में आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के द्वारा देखने की व्यवस्था की गई थी।
कार्यक्रम में जिला के माननीय जनप्रतिनिधिगण,जिला पदाधिकारी कटिहार, पुलिस अधीक्षक कटिहार के साथ जिला के सभी वरीय पदाधिकारी गण उपस्थित रहें।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar #bihar #katihar CMO Bihar Samrat Choudhary
Katihar, Bihar | Nov 21, 2026