राशमि: जिला पुलिस अधीक्षक ने राशमी थाने का किया औचक निरीक्षण, अवैध माइनिंग व नशा तस्करों पर कार्रवाई के दिए निर्देश
जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह यादव ने शनिवार को राशमी थाने का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिस स्टाफ से समस्याओं की जानकारी ली और कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए।यादव ने अवैध माइनिंग, नशा तस्करों, गैंगवार और हिस्ट्रीशीटर बदमाशों पर कड़ी निगरानी रखने तथा उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए।इसके अतिरिक्त, उन्होंने असामाजिक तत्वों, समाज विरोधी गतिविधियो