कोंडागांव में भव्य सावन तीज मिलन महोत्सव
शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, कोंडागांव में सावन तीज मिलन महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं एवं युवतियों ने बड़ी संख्या में उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।
महोत्सव में आनंद मेला, फैशन शो, नृत्य, गीत-संगीत, भजन, झूला, रस्साकस्सी, कुर्सी दौड़ एवं लकी ड्रा जैसी विभिन्न सांस्कृतिक और मनोरंजक गतिविधियों ने आयोजन को यादगार बना दिया।
कार्यक्रम में विधायक सुश्री लता उसेंडी, नगर पालिका अध्यक्ष श्री नरपति पटेल, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अनीता कोर्राम एवं कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना सहित जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, महिलाएं, युवतियां एवं छात्राएं उपस्थित रहीं।
विधायक सुश्री लता उसेंडी ने कहा कि महतारी वंदन योजना से महिलाओं को आर्थिक संबल मिल रहा है, वहीं लखपति दीदी पहल के माध्यम से महिलाओं को स्वरोजगार एवं आर्थिक गतिविधियों से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया जा रहा है।
कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने महिलाओं से नई सोच और नई आशा के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया और कहा कि जिला प्रशासन महिलाओं के हितों की रक्षा तथा उन्हें आगे बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास करता रहेगा।
सावन तीज मिलन महोत्सव—लोक संस्कृति, महिला सहभागिता और सामाजिक मेल-जोल का सुंदर संगम।
#SawanTeej #TeejMilan #Kondagaon #WomenEmpowerment #MahatariVandan LakhpatiDidi Chhattisgarh SushasanSarkar
Kondagaon, Chhattisgarh | Aug 26, 2026