लखीसराय: शहर के पुरानी बाजार चितरंजन रोड कांग्रेस मुख्यालय में कांग्रेस जिला अध्यक्ष द्वारा प्रेस वार्ता आयोजित की गई
बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिलाने के लिए कांग्रेस पार्टी ने सोमवार से चरणबद्ध आंदोलन की शुरुआत प्रेस वार्ता कार्यक्रम के साथ किया। राज्य स्तरीय प्रेस वार्ता कार्यक्रम के तहत स्थानीय लखीसराय जिला में जिला अध्यक्ष अमरेश कुमार अनीश ने शहर के पुरानी बाजार केएसएस कॉलेज स्थित जिला कार्यालय में प्रेस वार्ता कार्यक्रम का आयोजन किया।