लखीसराय: हलसी अम्बेडकर भवन में आंगनवाड़ी सेविका को पोषण ट्रेकर एप की दी गई जानकारी, गुणवत्ता में सुधार व अनुश्रवण होगा आसान
हलसी अंबेडकर भवन में प्रखंड क्षेत्र के सभी आंगनवाड़ी सेविका को आंगनवाड़ी केंद्र से संबंधित सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार व इसके अनुश्रवण की प्रक्रिया को सुगम बनाने के लिए पोषण ट्रेकर की ट्रेनिंग दी गई। ट्रेनिंग दे रहे ट्रेनर कन्हैया कुमार ने बताया की केंद्रों की सतत निगरानी के लिए पोषण ट्रेकर एप बेहतर है।