लखीसराय: लखीसराय स्थित गंगा का जलस्तर बढ़ा,फसल डूबा,पशुपालकों की बढ़ी परेशानी, गंगा किनारे बसे लोग चिंतित
लखीसराय स्थित गंगा के जलस्तर में लगातार वृद्धि हो रही है। जिससे सहायक नदियां किऊल और हरोहर नदी के जलस्तर में भी लगातार वृद्धि हो रही है। बढ़ते जलस्तर के कारण निचली इलाकों की भदई फसल पूरी तरह डूब चुंका है।अब ऊपरी इलाकों के फसल भी डूबने की कगार पर है। इससे किसान काफी चिंतित है। बढ़ते जलस्तर के कारण पशुपालकों को पशुओं के चारा को लेकर परेशानी झेलना पड़ रहा है।