लखीसराय: जिले के सुप्रसिद्ध अशोक धाम मंदिर परिसर में सावन की चौथी सोमवारी पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़
सावन के चौथी सोमवारी को लेकर सुप्रसिद्ध अशोक धाम मंदिर में जिला अभिषेक को लेकर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। सावन के महीने में भगवान शिव पर जलार्पण करने की काफी पुरानी परंपरा है खासकर सावन में सोमवार के दिन भगवान शिव पर जलार्पण करना काफी शुभ और जल्द ही मनोकामना पूरी होने वाला दिन माना जाता है।