लखीसराय: जिले के चानन थाना क्षेत्र के श्रृंगी ऋषि के समीप चलती बाइक से गिरकर महिला जख्मी सदर अस्पताल में उपचार जारी।
चानन थाना क्षेत्र के श्रृंगी ऋषि के समीप चलती बाइक से गिरकर एक महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई जिससे उनके परिजनों के द्वारा बेहतर उपचार हेतु सदर अस्पताल लाया गया। जानकारी के अनुसार मानिकपुर थाना क्षेत्र के कोनीपार गांव निवासी अशोक महतो की पत्नी निशा देवी अपने पति के साथ श्रृंगी ऋषि से पूजा कर वापसी में अपने घर कोनीपर जाने के दौरान बाइक से गिरकर जख्मी हो गई।