नौगावां सादात: गाली देने से मना करने पर युवक और मां के साथ घर में घुसकर की मारपीट, चार लोगों पर आरोप
नौगावां सादात। थाना क्षेत्र के मुस्तफापुर नवादा गांव में गाली देने से मना करने पर युवक और उसकी मां के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव निवासी हेमराज ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि दो अक्टूबर की सुबह करीब सात बजे वह अपने घर पर लेटा हुआ था।