दतिया: दतिया के प्रकाश नगर में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई महिला की मौत, जिला अस्पताल में किया गया शव पीएम
Datia, Datia | Aug 21, 2024 प्रकाश नगर में संदिग्ध परिस्थितियों में एक महिला की मौत हो गई।सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मर्ग कायम किया और शव को पीएम के लिए जिला अस्पताल भेजा। जहां पर डॉक्टर के द्वारा शव का पीएम किया गया। मंगलवार की शाम 05 बजे पुलिस ने बताया कि मृतका महिला उजाला पत्नी समीर मोगिया की संदिग्ध परिस्थितियो में मौत हुई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।