नवागढ़: महंत गांव के सूने मकान से अज्ञात चोरों ने 40 हजार नगदी की चोरी की, घर के अंदर रखे सामान को लगाई आग, जुर्म दर्ज
जानकारी के अनुसार, महंत गांव की महिला सुशीला यादव ने बताया कि वह अपने घर में ताला लगाकर, अपनी दीदी के गांव पुटपुरा चली गई थी. वहां से वापस आकर देखने पर घर का ताला टूटा हुआ था। घर के अंदर में रखे 40 हजार नगदी की चोरी अज्ञात चोरों ने कर ली थी। चोरों ने घर के अंदर आग लगा दी थी, जिससे घर के अंदर रखे सामान जल गए।