#Bhore : गोपालगंज जिले के भोरे प्रखंड स्थित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, लामीचौर में छठ महापर्व की एक बेहद खूबसूरत और मनमोहक झलक देखने को मिली।
विद्यालय का आंगन छठ घाट के रूप में सजाया गया, जहाँ बच्चों ने छठ पूजा के पारंपरिक गीतों, लोक संस्कृति और धार्मिक परंपराओं के माध्यम से बिहार की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को जीवंत कर दिया।