मैहर: NH-30 मैहर में तेज रफ्तार कार टैंकर से टकराई, 100 मीटर तक घिसटने के बाद लगी आग
मैहर। नेशनल हाईवे-30 पर रविवार रात भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार वरना कार आगे चल रहे टैंकर के पिछले हिस्से में जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार टैंकर के साथ करीब 100 मीटर तक घिसटती चली गई। इसके बाद कार में आग लग गई और देखते ही देखते वाहन आग की लपटों में घिर गया। हादसे के दौरान कार में तीन युवक सवार थे, जो जबलपुर से सिंगरौली लौट रहे थे।