सादाबाद: सादाबाद में मंगलवार शाम 6:00 बजे होगा रावण के पुतले का दहन, पुतला तैयार किया गया
बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक दशहरा पर्व इस बार सादाबाद में खास होने जा रहा है। मंगलवार की शाम छह बजे हाथरस रोड स्थित न्यायालय प्रांगण के सामने विशालकाय रावण और मेघनाथ के पुतले धू-धूकर जलेंगे। इस बार रावण का पुतला पहले से अधिक ऊंचा होगा और उसका अट्टहास दर्शकों के आकर्षण का केंद्र बनेगा। कारीगरों के द्वारा पुतला निर्माण की तैयारी को अंतिम रूप दिया गया है।