पलिया: पलिया खुर्द में प्रशासन की कार्रवाई, एक अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर
पलिया खुर्द में बुधवार को प्रशासन ने अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए राजाराम पुत्र रघुवर के निर्माण को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान तहसील प्रशासन और पुलिस प्रशासन की भारी मौजूदगी रही।बताया गया कि कुल तीन लोगों के निर्माण के संबंध में प्रशासन की कार्रवाई प्रस्तावित थी।