चन्द्रपुरा: चन्द्रपुरा में 40 लाख की चोरी का पर्दाफाश, 3 चोर गिरफ्तार, सोने-चांदी के जेवरात बरामद
चंद्रपुरा थाना क्षेत्र के डीवीसी कॉलोनी में 29 सितंबर को दिनदहाड़े हुई 40 लाख की चोरी का चंद्रपुरा थाना पुलिस ने उद्भेदन कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में मो. दानिश, शाहिल उर्फ कालू और एक विधि विरुद्ध किशोर समेत 3 को गिरफ्तार कर बुधवार को 4 बजे तेनुघाट जेल भेज दिया। घटना को लेकर बोकारो एसपी के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बेरमो-तेनुघाट के नेतृत्व मे