हलसी: दुलारपुर गांव में मारपीट से महिला जख्मी, थाने में शिकायत दर्ज
हलसी थाना क्षेत्र के दुलारपुर गांव में आपसी विवाद को लेकर गुरुवार को दो पक्षों के बीच मारपीट हुई. जिसमें इसी गांव के रहने वाले सुधीर यादव की पत्नी रंजू देवी जख्मी हो गए. पूर्वाहन 11 बजे घायल का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हलसी में प्राथमिक उपचार हुआ. पीड़ित पक्ष द्वारा हलसी थाना में आवेदन दिया गया है. सुबह महिला जलावन लाने खेत गई थी. तभी उसके साथ मारपीट हुई.