जगदलपुर: NSUI ने शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि वापस लेने की मांग करते हुए कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन
सोमवार शाम 5 बजे NSUI ने कमिश्नर डोमन सिंह को ज्ञापन सौंपा ।इस दौरान NSUI के प्रदेश उपाध्यक्ष आदित्य सिंह बिसेन ने कहा कि शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय के कुलपति द्वारा मनमाने ढंग से प्रति सेमेस्टर परीक्षा शुल्क में 30 से 40% तक वृद्धि कर दी है।जिसके विरोध में बस्तर जिला NSUI के पदाधिकारियों ने संभाग आयुक्त डोमन सिंह को ज्ञापन सौंपा।