आगामी चुनावों के मद्देनज़र नाथद्वारा में पुलिस का फ्लैग मार्च, बाजारों में दिखा सुरक्षा का कड़ा पहरा
नाथद्वारा। आगामी चुनावों को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से नाथद्वारा में पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। इसी क्रम में पुलिस उपाधीक्षक शिप्रा राजावत के नेतृत्व में श्रीनाथजी थाना एवं नाथद्वारा थाना पुलिस के जाब्ते द्वारा शहर के प्रमुख बाजारों और विभिन्न मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला गया।
फ्लैग मार्च में भारी पुलिस जाब्ते के साथ घुड़सवार पुलिसकर्मी भी शामिल रहे। शहर के बाजारों में निकले इस फ्लैग मार्च के माध्यम से पुलिस ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने, आमजन में सुरक्षा का विश्वास कायम करने तथा चुनाव के दौरान शांति व्यवस्था सुनिश्चित करने का संदेश दिया।
पुलिस प्रशासन द्वारा की गई इस कार्रवाई से स्पष्ट है कि आगामी चुनावों को लेकर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जा रही है, ताकि चुनाव �